महराजगंज:सड़क हादसा अनियंत्रित ट्रक पलटी, बड़ा हादसा टला ड्राइवर-खलासी मोके पे फरार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल शहर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल शहर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आज गुरुवार सुबह करीब 4 बजे, मेन तिराहे पर एक अनियंत्रित ट्रक रेलिंग से टकराकर पलट गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना मंजर बेहद भयावह हो सकता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक पश्चिम बंगाल से कच्चा लोहा लादकर नेपाल जा रहा था। निचलौल के मेन तिराहे पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों के मुताबिक, ड्राइवर को झपकी आ गई, जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराया और पलट गया।

हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.