महराजगंज में ‘खुरपका-मुंहपका’ टीकाकरण अभियान का छठा चरण शुरू, 20 टीमें करेंगी घर-घर टीकाकरण

महराजगंज

महराजगंज जनपद में पशुओं को खुरपका-मुंहपका (FMD) रोग से बचाने के लिए राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण अभियान (NADCP) के छठे चरण का आज से भव्य शुभारंभ हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद में पशुओं को खुरपका-मुंहपका (FMD) रोग से बचाने के लिए राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण अभियान (छठा चरण) का आज से विधिवत शुभारंभ हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल और जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर से पशुपालन विभाग के बहुउद्देशीय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर इस महत्वपूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई।

45 दिनों तक चलेगा अभियान, कोई पशु नहीं रहेगा वंचित

यह टीकाकरण अभियान आज 23 जुलाई से शुरू होकर 5 सितंबर 2025 तक चलेगा, जिसमें कुल 45 दिनों तक पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। इस दौरान पशुपालन विभाग की 20 टीमें गांव-गांव जाकर पशुपालकों के घर पर ही गोवंशीय और महिषवंशीय पशुओं का टीकाकरण करेंगी।

अभियान की शुरुआत सबसे पहले गोआश्रय स्थल, कान्हा हाउस, कांजी हाउस और जिला गोसदन मधवलिया से की गई है।जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अभियान की शुरुआत सबसे पहले गो-आश्रय स्थलों से करने का निर्देश दिया। इसके बाद, उन्होंने टीमें गठित कर ब्लॉकवार सभी गोवंशीय और महिषवंशीय पशुओं के टीकाकरण का निर्देश दिया, यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी लक्षित पशु टीकाकरण से वंचित न रहे।

माइक्रोप्लान तैयार, समन्वय से होगा कार्य

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हौसला प्रसाद ने बताया कि सभी पशु चिकित्साधिकारियों और उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को रोस्टर और माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अभियान सुचारु रूप से चले और अधिकतम पशुओं का टीकाकरण हो सके।

यह टीकाकरण अभियान 23 जुलाई 2025 से शुरू होकर 5 सितंबर 2025 तक चलेगा, जिसमें गठित कुल 20 टीमें पशुपालकों के घर-घर जाकर टीकाकरण कार्य करेंगी और पूरे कार्यक्रम की निगरानी भी करेंगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला सहित अन्य पशु चिकित्साधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.