महराजगंज:सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम, यूरिया और टाइल्स बरामद

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे तस्करी विरोधी अभियान के तहत मंगलवार आधी रात को ठूठीबारी पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे तस्करी विरोधी अभियान के तहत मंगलवार आधी रात को ठूठीबारी पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, ग्राम राजाबारी टोला टड़हवा मार्ग पर पहुँची पुलिस टीम को देखकर तस्कर अपना वाहन छोड़कर नेपाल की ओर भाग निकले।मौके से टीम ने 6 बोरी यूरिया खाद, 29 पेटी टाइल्स और एक APE दुलाई वाहन बरामद किया है। ये सभी सामान अवैध रूप से सीमा पार कराने की कोशिश की जा रही थी। बरामदगी के बाद, सीमा शुल्क अधिनियम 1962 की धारा 110 के तहत वाहन सहित समस्त सामग्री को कस्टम कार्यालय ठूठीबारी को सौंप दिया गया है, जहाँ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस सफल कार्रवाई में ठूठीबारी पुलिस से उपनिरीक्षक बब्बन प्रसाद वर्मा, हेड कांस्टेबल मानिकचंद्र, कांस्टेबल निलेश पांडेय और एसएसबी से हेड कांस्टेबल सुरेंद्र चौधरी, कांस्टेबल अमित कुमार व कांस्टेबल पीयूष सिंह शामिल रहे।

पुलिस ने इस कार्रवाई को तस्करी पर एक बड़ी रोक मानते हुए कहा है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान और तेज किए जाएंगे ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.