महराजगंज:प्राथमिक विद्यालय के सामने दिखा कोबरा सांप,बच्चों और ग्रामीणों में दहशत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कुसुनपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने आज बुधवार सुबह एक कोबरा सांप दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कुसुनपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने आज बुधवार सुबह एक कोबरा सांप दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। स्कूल खुलने के समय अचानक मुख्य द्वार के पास सांप को फन उठाए देख बच्चे चीखने लगे और दौड़कर इधर-उधर भागने लगे।

शिक्षकों की तत्परता, वन विभाग ने पकड़ा सांप

मौके पर मौजूद शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को कक्षाओं में सुरक्षित किया और तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी सावधानी से उस कोबरा सांप को पकड़ा। सांप को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित रूप से पास के जंगल में छोड़ दिया गया।
ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में सांपों की आवाजाही काफी बढ़ गई है, जिससे लोग डरे हुए हैं। फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन क्षेत्र में सांपों के डर से दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.