सिद्धार्थनगर:अनियंत्रित होकर नहर में गिरी ट्रैक्टर, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा क्षेत्र की रगड़गंज नहर में आज एक ट्रैक्टर गिर गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा क्षेत्र की रगड़गंज नहर में आज एक ट्रैक्टर गिर गई। गनीमत रही कि ट्रैक्टर में सवार तीनों लोगों ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली।

सूत्रों के अनुसार, यह ट्रैक्टर हसुड़ी अवसनपुर गांव की बताई जा रही है। जानकारी मिली है कि ट्रैक्टर करीब एक साल पुरानी थी और उस पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

 

Voice Of News 24