मेरठ: नशे की हालत में नाले में डूबा युवक,परिजनों ने कार्रवाई से किया इनकार

मेरठ

मेरठ जनपद के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के खत्ता रोड निवासी 25 वर्षीय सद्दाम की लिसाड़ी गेट की समर कॉलोनी स्थित नाले में डूबने से मौत हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के खत्ता रोड निवासी 25 वर्षीय सद्दाम की लिसाड़ी गेट की समर कॉलोनी स्थित नाले में डूबने से मौत हो गई है। सद्दाम पेंटिंग के ब्रश बनाने का काम करता था।

मंगलवार को सद्दाम नशे की हालत में घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। कुछ ही देर बाद, उसकी नाले में गिरने से मौत हो गई। परिवार के सदस्यों के अनुसार, सद्दाम नशे का आदी था और इंजेक्शन लगाकर नशा करता था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचित किया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी, लेकिन परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद वे शव को अपने साथ घर ले गए।

पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक नशे की हालत में नाले में गिर गया था, जिसके कारण उसकी दुखद मौत हुई।

 

Voice Of News 24