बलरामपुर: पुलिस की बड़ी लापता युवती मुंबई से सकुशल बरामद, AHTU टीम ने किया विधिक निस्तारण

बलरामपुर

बलरामपुर एक बड़ी सफलता में बलरामपुर पुलिस की AHTU (एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) टीम ने लगभग एक साल पहले लापता हुई एक युवती को मुंबई, महाराष्ट्र से सकुशल बरामद कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर एक बड़ी सफलता में बलरामपुर पुलिस की AHTU (एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) टीम ने लगभग एक साल पहले लापता हुई एक युवती को मुंबई, महाराष्ट्र से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में विधिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार बताते यह मामला 19.06.2024 को तब सामने आया था जब थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के नहरबाला गंज से एक युवती के लापता होने की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना कोतवाली देहात में मु.अ.सं. 354/2024 धारा 363 भा.द.वि. के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

काफी प्रयासों के बावजूद जब युवती की बरामदगी नहीं हो पाई, तो 28.02.2025 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, विकास कुमार ने इस मामले की विवेचना थाना कोतवाली देहात से प्रभारी थाना AHTU को हस्तांतरित कर दी और युवती की शीघ्र व सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण में, प्रभारी थाना AHTU दुर्विजय ने अपनी AHTU टीम के साथ त्वरित कार्रवाई की। टीम ने सुरागसी-पतारसी के दौरान जनपद और आसपास के जनपदों में गहन पूछताछ की। साथ ही, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर पोस्टर-पम्पलेट वितरित/चिपकाए गए। सर्विलांस टीम के सहयोग और AHTU पुलिस टीम के अथक प्रयासों का परिणाम रहा कि दिनांक 20.06.2025 को उक्त गुमशुदा महिला को मुंबई, महाराष्ट्र से सकुशल बरामद कर लिया गया।बरामदगी के बाद, प्रकरण का नियमानुसार विधिक निस्तारण किया गया।

 

Voice Of News 24