सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। यहां एक महिला अपने चार बच्चों और लगभग 20 साल के विवाहित जीवन को छोड़कर अपने से करीब 15 साल छोटे प्रेमी के साथ चली गई। कहानी में कई उतार-चढ़ाव आए, जो अब सामाजिक चर्चा का विषय बन गए हैं।
पूरा मामला
रामचरण नाम के व्यक्ति का लगभग 20 साल पहले एक महिला से विवाह हुआ था। शादी के बाद उनके चार बच्चे हुए और सब कुछ सामान्य चल रहा था। घर का खर्च बढ़ने पर रामचरण मुंबई जाकर टाइल्स लगाने का काम करने लगे। इसी दौरान, पति के घर से दूर रहने पर महिला की पड़ोस के गांव के रहने वाले 25 वर्षीय एक युवक से दोस्ती हो गई। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और बात इतनी आगे बढ़ गई कि दोनों भाग गए और कोर्ट मैरिज कर ली।
लगभग 5-6 महीने प्रेमी के साथ रहने के बाद, महिला अचानक अपने पुराने पति रामचरण के घर वापस पहुंची। उसने हाथ-पांव जोड़कर माफी मांगी और साथ रहने की जिद करने लगी। रामचरण ने अपनी पत्नी को माफ कर दिया और कुछ महीने वे फिर साथ रहे। लेकिन, कुछ ही समय बाद, महिला फिर से अपने प्रेमी के साथ चली गई।
पति ने की शिकायत, थाने में हुआ समझौता
इस घटना के बाद, महिला के पति रामचरण ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया और वहां एक समझौता हुआ। समझौते के अनुसार, चारों बच्चे अपने पिता रामचरण के साथ रहेंगे और महिला अपने प्रेमी के साथ रहेगी।
रामचरण का पक्ष
इस मामले पर रामचरण ने बताया कि “यह फैसला सोनू (प्रेमी) ने किया कि बच्चे मेरे साथ रहेंगे और महिला उसके साथ रहेगी। मुझे डर था कि कहीं कुछ हादसा न हो जाए, कहीं कुछ मिला न दे, इसीलिए मैंने कोई एतराज नहीं किया।” उन्होंने आगे कहा, “यह पहले भी एक बार उसके साथ चली गई थी, कुछ दिन बाद आकर हाथ-पैर जोड़कर माफी मांगी और साथ रहने के लिए कहा तो मैंने रख लिया था। लेकिन अब वह आएगी तो भी मैं उसको साथ नहीं रखूंगा, क्योंकि मुझे डर है कि कहीं वह कोई हादसा न कर दे। मेरे चारों बच्चे मेरे साथ हैं।”
महिला का पक्ष
जब इस मामले को लेकर महिला से बात की गई तो उसने बताया कि “लगभग चार साल पहले इनसे (प्रेमी से) बातचीत शुरू हुई थी। मेरी अब मैं इन्हीं के साथ रहूंगी, मुझे चारों बच्चों की याद नहीं आती।” उसने यह भी बताया कि “इससे पहले जब मैं इनके साथ आई थी तो कुछ दिन बाद मुझे अपने बच्चों की याद आने लगी थी, इसलिए मैं वापस वहां जाकर रहने लगी थी। लेकिन अब मैंने फैसला किया है कि मैं इन्हीं के साथ रहूंगी। मैंने इनके साथ कोर्ट मैरिज कर ली है और थाने में भी समझौता हो गया है। अब बच्चे उनके साथ रहेंगे और मैं इनके साथ रहूंगी।”
मुरादाबाद जनपद के दिल्ली रोड स्थित IDFC बैंक में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। बैंक के लॉकर से 365 ग्राम से अधिक सोना गायब हो गया है, जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। यह सोना ग्राहकों द्वारा ऋण के बदले बैंक में गिरवी रखा गया था और सात पैकेटों में मौजूद था। pic.twitter.com/8lIhtRre4J
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 22, 2025























