महराजगंज: घर के आदर से मिले 22 कोबरा के बच्चे मिलने से गांव में मचा हड़कंप

महराजगंज

महराजगंज जिले के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नौडिहा में आज मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नौडिहा में आज मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ग्रामीण के घर से 22 कोबरा के बच्चे जीवित अवस्था में बरामद हुए।

गांव निवासी राज साहनी के घर में अचानक इतने सारे सांप के बच्चों को देखकर परिवार के लोग घबरा गए और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।

जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही वन्य जीव रक्षक रामबचन साहनी, कुलदीप मौर्य, संदेश पटवा और राजेश पटवा की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बड़ी सतर्कता और सावधानी के साथ सभी कोबरा के बच्चों को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इन सभी कोबरा बच्चों को बाद में निचलौल के जंगल में ले जाकर उनके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।

इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, वहीं लोग राहत महसूस कर रहे हैं कि समय रहते वन विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए सभी कोबरा बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया। विशेषज्ञों का मानना है कि संभवतः किसी मादा कोबरा ने घर के किसी कोने में अंडे दिए होंगे, जिससे ये बच्चे निकले हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.