महराजगंज: ठूठीबारी पुलिस की बड़ी सफलता गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत महराजगंज जिले की ठूठीबारी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

ठूठीबारी पुलिस ने 21 जुलाई को शाम 8:05 बजे मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो वांछितों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान विन्ध्याचल मद्धेशिया और सुमित गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों आरोपी ठूठीबारी कस्बे के ही निवासी हैं। इन पर मुकदमा संख्या 78/22 के तहत यूपी गैंगस्टर एक्ट की धारा 3 (1) में मामला दर्ज था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे।

थानाध्यक्ष महेन्द्र मिश्र के कुशल नेतृत्व में गठित टीम, जिसमें उप निरीक्षक लालचन्द वर्मा, हेड कांस्टेबल मानिकचन्द और कांस्टेबल अंशुम यादव शामिल थे, ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय महराजगंज में पेश किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिली है और अपराधियों पर नकेल कसने में मदद मिली है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.