सिद्धार्थनगर:एसएसबी और पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई,6.53 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में, आज सुबह एसएसबी 50वीं वाहिनी की समवाय मलगहिया और पुलिस चौकी बढ़नी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में, आज सुबह एसएसबी 50वीं वाहिनी की समवाय मलगहिया और पुलिस चौकी बढ़नी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने 6.53 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

जानकारी एसएसबी 50वीं वाहिनी के अधिकारी और कर्मचारी, क्षेत्र में नशे की रोकथाम और नशीले पदार्थों की बिक्री जैसे समाज विरोधी कार्यों पर लगाम कसने के लिए लगातार सक्रिय हैं। गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर, कंपनी कमांडर जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में एसएसबी और बढ़नी पुलिस चौकी की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया, जो सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त के लिए निकली।

गश्त करते हुए टीम जब भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पिलर संख्या 569, धरुआर मोड़ के पास पहुंची, तो कमांडर जगदीश प्रसाद की नज़र एक पल्सर मोटरसाइकिल (UP32 FA 5568) पर सवार एक युवक पर पड़ी। टीम ने तुरंत मोटरसाइकिल समेत युवक को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान, युवक के पास से 6.53 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम राम जी मौर्या पुत्र राम किशन मौर्या बताया, जो लोहिया नगर, वार्ड नंबर 3, नगर पंचायत बढ़नी बाजार, कोतवाली ढेबरूआ, जनपद सिद्धार्थनगर का निवासी है।

गिरफ्तारी के बाद, गश्ती टीम ने बरामद हेरोइन और मोटरसाइकिल सहित आरोपी को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए ढेबरूआ कोतवाली को सुपुर्द कर दिया है।

इस संयुक्त कार्रवाई टीम में एसएसबी के उपनिरीक्षक अगोठ कुमार, सहायक उपनिरीक्षक किशोर गिरि, मुख्य आरक्षी सतेंद्र कुमार, आरक्षी राजन कुमार, आरक्षी विनोद कामन्त के साथ-साथ नागरिक पुलिस के ढेबरूआ कोतवाली अंतर्गत पुलिस चौकी बढ़नी के प्रभारी उपनिरीक्षक अनिरुद्ध सिंह और कांस्टेबल मनीष चौधरी शामिल थे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.