सिद्धार्थनगर: पुलिस को बड़ी सफलता 25 हजार का इनामी जालसाज गिरफ्तार, वीजा दिलाने के नाम पर करता था ठगी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली है। तीन साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी निजाम अंसारी उर्फ निजाम हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली है। तीन साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी निजाम अंसारी उर्फ निजाम हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस शातिर जालसाज पर लोगों को विदेश का वीजा दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत, खेसरहा थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

संतकबीरनगर का मूल निवासी, महाराजगंज में रह रहा था

पुलिस के अनुसार, निजाम अंसारी मूल रूप से संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा का रहने वाला है। हालांकि, वह लंबे समय से महाराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के महुअवा गांव में अपना ठिकाना बनाकर रह रहा था। आरोपी के खिलाफ खेसरहा और बखिरा सहित कई थानों में तीन धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं।

वीजा के नाम पर 12 से अधिक लोगों से की ठगी

इस अपराधी की कारगुजारियों का खुलासा तब हुआ जब 26 जून 2022 को देवरी गांव के हबीब खां ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हबीब खां ने बताया कि निजाम ने उन्हें वीजा दिलाने का झांसा देकर उनका पासपोर्ट और 95 हजार रुपये ठग लिए। न तो उन्हें वीजा मिला और न ही उनके पैसे वापस हुए। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी ने हबीब खां जैसे 12 और लोगों को भी इसी तरह ठगी का शिकार बनाया है। जब पीड़ित अपने पैसे वापस मांगते थे, तो निजाम उन्हें जान से मारने की धमकी देता था।

पुलिस ने आरोपी निजाम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी के लिए खेसरहा पुलिस टीम की सराहना की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.