सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के नागचौरी गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के नागचौरी गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ सोमवार सुबह सर्पदंश से एक 15 वर्षीय किशोरी लक्ष्मी की मौत हो गई। परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक का सहारा लेने के कारण समय पर इलाज नहीं मिल पाया, जिससे उसकी जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, नारद यादव की पुत्री लक्ष्मी सुबह शौच के लिए खेत की ओर गई थी। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उसे डस लिया। सर्पदंश के बाद लक्ष्मी रोते हुए घर पहुँची और अपने परिजनों को पूरी घटना बताई।
दुर्भाग्यवश, परिवार ने लक्ष्मी को तत्काल अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़-फूंक का सहारा लिया। समय बीतने के साथ लक्ष्मी की हालत लगातार बिगड़ती गई और कुछ ही घंटों में उसने दम तोड़ दिया।
लक्ष्मी नागचौरी स्थित आदर्श विद्या मंदिर में कक्षा आठ की छात्रा थी। उसकी असामयिक मौत से स्कूल के शिक्षक और उसके सहपाठी भी गहरे सदमे में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते लक्ष्मी को अस्पताल पहुँचाया गया होता, तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी। यह घटना एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता की कमी और अंधविश्वास के खतरनाक परिणामों को उजागर करती है।
बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में आज उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक मामूली विवाद के चलते कांवड़ियों के एक समूह ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/HvksZlchr1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 21, 2025























