महराजगंज
महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र से एक हृदय विदारक घटनाक्रम सामने आया है। वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक, कोल्हुई थाना क्षेत्र के परसौना गांव में एक महिला अपने तीन मासूम बच्चों के साथ ज़हर खा ली, जिससे 5 वर्षीय मासूम बेटे आदित्य की दर्दनाक मौत हो गई।

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र से एक हृदय विदारक घटनाक्रम सामने आया है। वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक, कोल्हुई थाना क्षेत्र के परसौना गांव में एक महिला अपने तीन मासूम बच्चों के साथ ज़हर खा ली, जिससे 5 वर्षीय मासूम बेटे आदित्य की दर्दनाक मौत हो गई। महिला और उसके दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
संवादाता को मिली जानकारी अनुसार, परसौना निवासी शिवकुमार साहनी की पत्नी संध्या का पति से लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह पति से झगड़े के बाद संध्या अपनी 12 वर्षीय बेटी निशा एवं 10 वर्षीय बेटी मनीषा और 7 वर्षीय बेटे आदित्य को लेकर घर से निकल गई। बाद में उक्त मासूमों के साथ ज़हर खाकर जीवनलीला समाप्त करने के प्रयास में अपने मासूम बेटे आदित्य को खो दी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई ने बताया कि एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ अज्ञात कारणों से जहर खा ली, जिसमें एक बेटे आदित्य की मौत हो गई तथा तीन लोगों का इलाज जारी है। सूचना पर पहुंची कोल्हुई पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।
बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में आज उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक मामूली विवाद के चलते कांवड़ियों के एक समूह ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/HvksZlchr1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 21, 2025























