मेरठ: युवक की गला घोंटकर हत्या, नहर किनारे झाड़ियों में मिला शव

मेरठ

मेरठ जनपद के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को आसमाबाद नहर के पास झाड़ियों में एक लापता युवक का शव मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को आसमाबाद नहर के पास झाड़ियों में एक लापता युवक का शव मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सिंदावली कंकरखेड़ा निवासी लगभग 20 वर्षीय आस मोहम्मद के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से अपने घर से गायब था। शव पर गला घोंटने और चोट के गहरे निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनमें आस मोहम्मद का दोस्त अरशद और उसका बहनोई मोहसिन भी शामिल हैं।

दो दिनों से लापता था आस मोहम्मद

जानकारी के अनुसार, आस मोहम्मद शुक्रवार सुबह से ही लापता था और परिवार उसकी तलाश कर रहा था। उसके बहनोई अरशद ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे आस मोहम्मद अपने दोस्त मोहसिन के साथ परीक्षितगढ़ में पत्थर के काम को देखने के बहाने घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वे वापस नहीं लौटे। आस मोहम्मद अपने माता-पिता के निधन के बाद घर में अकेला था, उसकी दोनों विवाहित बहनें हैं।

जब आस मोहम्मद रात तक घर नहीं लौटा, तो उसके परिजनों ने तलाश शुरू की और थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। शनिवार सुबह मोहसिन सिंदावली गांव के बाहर बेतरतीब हालत में पड़ा मिला। अरशद ने जब मोहसिन से आस मोहम्मद के बारे में पूछा तो उसने बताया कि कुछ बदमाशों ने उन पर हमला किया, उन्हें लूटा और आसमाबाद नहर पर ले जाकर पीटा। मोहसिन के मुताबिक, बदमाशों ने उसे वहीं छोड़ दिया और आस मोहम्मद को अपने साथ ले गए।

मोहसिन ने बाद में एक ई-रिक्शा से थाने पहुँचकर अपनी आपबीती सुनाई और तीन अन्य लोगों के नाम लिए, जिन पर उसने मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी अरशद को गिरफ्तार कर लिया, जिससे पूछताछ के दौरान जानू नामक एक और युवक का नाम सामने आया, उसे भी हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस ने अरशद की निशानदेही पर आसमाबाद नहर के पास झाड़ियों से आस मोहम्मद का शव बरामद किया। शव के गले पर रस्सी से गला घोंटने के स्पष्ट निशान हैं, और शरीर पर भी चोट के कई निशान मिले हैं। पुलिस की कड़ी पूछताछ में अरशद ने खुलासा किया कि जानू ने उन्हें आस मोहम्मद की हत्या की सुपारी दी थी।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। चार लोगों से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.