महराजगंज: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने पुल निर्माण की मांग को लेकर CM को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज

महराजगंज जनपद में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की महाराजगंज इकाई ने आज लक्ष्मीपुर ब्लॉक की ग्रामसभा सेमरहवां में एक पुल के निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महाराजगंज जनपद में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की महाराजगंज इकाई ने आज लक्ष्मीपुर ब्लॉक की ग्रामसभा सेमरहवां में एक पुल के निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। यह पहल जिलाध्यक्ष सरवर खान की अगुवाई में की गई, जिसमें लक्ष्मीपुर ब्लॉक अध्यक्ष यूनुस खान ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ज्ञापन में इस बात पर ज़ोर दिया गया कि पुल के अभाव में स्थानीय निवासियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल पहुँचने और किसानों को अपनी फसल बाज़ार तक ले जाने में अत्यधिक कठिनाई होती है। इस वजह से गाँव की स्वास्थ्य सेवाएँ, शिक्षा और आर्थिक गतिविधियाँ बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं, जिसका सीधा असर गाँव के समग्र विकास पर पड़ रहा है।

इस अवसर पर सरवर खान और यूनुस खान के साथ, इकबाल अहमद, महबूब आलम, वसी अहमद, मुराद सिद्दीकी, सलीमुल्लाह खान, साहेब आलम, मौलाना नूर मोहम्मद, मोहम्मद रईस, आफताब खान और सूरज गुप्ता सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.