मुजफ्फरनगर: शादी समारोह में घराती-बारातियों के बीच जमकर मारपीट,वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय अखाड़े में बदल गया जब घराती और बाराती आपस में भिड़ गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय अखाड़े में बदल गया जब घराती और बाराती आपस में भिड़ गए। यह घटना जिले के खतौली थाना क्षेत्र स्थित रॉयल ग्रैंड हॉल की बताई जा रही है।

मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग हॉल के गेट पर जमकर घूंसे और बेल्ट चलाते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पुराना है। फिलहाल मारपीट की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन इस घटना से शादी समारोह में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

 

Voice of News 24