रायबरेली: पहली बारिश में ही खुली नगर पालिका की पोल, राना नगर में जलभराव से मचा हाहाकार

रायबरेली

रायबरेली जनपद में पहली बारिश ने ही रायबरेली नगर पालिका के दावों की पोल खोल दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

रायबरेली जनपद में पहली बारिश ने ही रायबरेली नगर पालिका के दावों की पोल खोल दी है। शहर के राना नगर इलाके में सड़कें लबालब पानी से भर गई हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले में जगह-जगह जलभराव की स्थिति है, जिसने नगर पालिका की मानसून पूर्व तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल हो रही तस्वीरों और स्थानीय निवासियों के अनुसार, सड़कों पर इतना पानी भर गया है कि छोटे बच्चे भी इसी जलभराव के बीच से निकलने को मजबूर हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी घरों और दुकानों में घुसने लगा है, जिससे लोगों का सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

राना नगर के निवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल इस समस्या का समाधान करने और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

 

 

 

Voice of News 24