प्रयागराज: यमुना ब्रिज से युवक-युवती ने लगाई छलांग,वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

प्रयागराज

प्रयागराज जनपद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ यमुना ब्रिज से एक युवक और एक युवती ने छलांग लगा दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

प्रयागराज जनपद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ यमुना ब्रिज से एक युवक और एक युवती ने छलांग लगा दी। दोनों के नदी में कूदने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। यह घटना कीडगंज थाना क्षेत्र के नए यमुना ब्रिज की है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, गोताखोर और SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीमें मौके पर पहुँच गईं और तलाश अभियान शुरू किया। हालांकि, अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

तलाशी के दौरान यमुना नदी से युवती का एक बैग बरामद हुआ है, जिसमें उसका 10वीं का प्रमाण पत्र मिला है। इससे युवती की पहचान में मदद मिल सकती है, लेकिन युवक के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

पुलिस और स्थानीय लोगों को आशंका है कि यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी हो सकती है, जिसके चलते दोनों ने ब्रिज से छलांग लगाई। फिलहाल, टीमों द्वारा दोनों की तलाश जारी है।

 

 

 

 

 

Voice of News 24