महोबा: बीच बस्ती में LPG गैस पाइपलाइन में जोरदार धमाका , हुआ 5 फीट गहरा गड्ढा,क्षेत्र में मचा हड़कंप

महोबा,

महोबा जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के चरखारी बाईपास पर आज एक बड़ी घटना सामने आई, जहाँ बीच बस्ती में बिछाई जा रही LPG गैस पाइपलाइन में जोरदार ब्लास्ट हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महोबा जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के चरखारी बाईपास पर आज एक बड़ी घटना सामने आई, जहाँ बीच बस्ती में बिछाई जा रही LPG गैस पाइपलाइन में जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर 5 फीट गहरा गड्ढा हो गया।

यह पाइपलाइन IGL (इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड) कम्पनी द्वारा बिछाई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले भी इसी गैस पाइपलाइन में लीकेज की घटना हुई थी, जिसने सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ब्लास्ट के बाद आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन इसने गैस पाइपलाइन बिछाने के काम में बरती जा रही लापरवाही को उजागर कर दिया है।

प्रशासन और IGL कम्पनी को इस घटना की गंभीरता से जांच करनी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता कदम उठाने चाहिए।

 

 

Voice of News 24