महराजगंज : DIG एस. चेनप्पा ने किया श्यामदेउरवा और ठूठीबारी थाने का किया औचक निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

महराजगंज 

गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) एस. चेनप्पा ने आज महराजगंज जनपद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था और आगामी आयोजनों की तैयारियों का जायजा लिया।

DIG एस. चेनप्पा ने सबसे पहले थाना श्यामदेउरवा का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के विभिन्न पटलों का जायजा लिया और साफ-सफाई व अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना और DIG एस. चेनप्पा ने स्वयं फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके जल्द निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद, DIG चेनप्पा ने भारत-नेपाल सीमा से सटे थाना ठूठीबारी का भी निरीक्षण किया। चूंकि यह क्षेत्र सीमावर्ती होने के कारण संवेदनशील है और यहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु व भक्त आते हैं, इसलिए उन्होंने विशेष रूप से श्रद्धालुओं और भक्तों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीमा पर निगरानी और सुरक्षा इंतजामों को और पुख्ता करने के निर्देश दिए।

DIG के इस दौरे का उद्देश्य जनपद में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाना, जनसुनवाई को बढ़ावा देना और विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करना था।

 

Voice Of News 24