महराजगंज: राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई,खेल मैदान से हटा अवैध कब्जा

बृजमनगंज, महराजगंज

महराजगंज की तहसील फरेन्दा के बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम मिश्रौलिया टोला लोहरसन में स्थित सार्वजनिक खेल मैदान से आज राजस्व विभाग ने अवैध अतिक्रमण हटाकर भूमि को मुक्त कराया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज की तहसील फरेन्दा के बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम मिश्रौलिया टोला लोहरसन में स्थित सार्वजनिक खेल मैदान से आज राजस्व विभाग ने अवैध अतिक्रमण हटाकर भूमि को मुक्त कराया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता, 2006 की धारा-67 के तहत दायर वाद संख्या टी202405470406035 में पारित आदेश के अनुपालन में की गई है।

नायब तहसीलदार फरेन्दा की अध्यक्षता में गठित राजस्व टीम ने आराजी संख्या 788, रकबा 0.091 हेक्टेयर में से 0.008 हेक्टेयर भूमि पर से कब्जा हटाया। यह भूमि सरकारी अभिलेखों में खेल का मैदान के रूप में दर्ज है। इस पर श्रीमती अमरावती पत्नी श्री झिनक ने कच्चा निर्माण और टीन शेड लगाकर अवैध कब्जा कर रखा था। लेखपाल की 25 जुलाई 2024 की रिपोर्ट में भी इस अवैध कब्जे की पुष्टि हुई थी।

कार्यवाही के दौरान सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। प्रतिवादी को आरसी प्रपत्र-20 जारी कर विधिवत तामील कराया गया था। प्रतिवादी ने 17 फरवरी 2025 को आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन निर्धारित समय में कोई वैध आपत्ति दाखिल नहीं की गई। न्यायालय ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद 29 मई 2025 को आदेश पारित किया, जिसमें कब्जा हटाने और भूमि को पुनः सार्वजनिक खेल उपयोग हेतु सुरक्षित करने के निर्देश दिए गए थे।

खास बात यह है कि अतिक्रमणकारी प्रतिवादी को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वैकल्पिक आवास पहले ही स्वीकृत हो चुका है। न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए, राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को हटाकर भूमि को फिर से खेल मैदान के रूप में उपलब्ध करा दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.