महराजगंज: विधायक प्रेमसागर पटेल ने बउरहवा बाबा शिव मंदिर में अतिथि भवन का किया लोकार्पण

महराजगंज

महराजगंज जनपद के विकास खंड सिसवा के ग्रामसभा हरपुर पकड़ी (घीहवा) स्थित प्राचीन बउरहवा बाबा शिव मंदिर परिसर में आज शुक्रवार को सिसवा क्षेत्रीय विधायक प्रेमसागर पटेल ने नव निर्मित अतिथि भवन का लोकार्पण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के विकास खंड सिसवा के ग्रामसभा हरपुर पकड़ी (घीहवा) स्थित प्राचीन बउरहवा बाबा शिव मंदिर परिसर में आज शुक्रवार को सिसवा क्षेत्रीय विधायक प्रेमसागर पटेल ने नव निर्मित अतिथि भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक ने मंदिर में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक भी किया।

विधायक प्रेमसागर पटेल ने सबसे पहले मंदिर परिसर में स्थापित बउरहवा बाबा शिवलिंग का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने फीता काटकर अतिथि भवन का विधिवत लोकार्पण किया।

इस मौके पर विधायक पटेल ने बताया कि मंदिर के सुंदरीकरण के लिए उनके द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसके तहत धन स्वीकृत कराया गया था। उन्होंने कहा कि यह अतिथि भवन पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित कराया गया है। विधायक ने इस बात पर जोर दिया कि प्रदेश सरकार मंदिरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि यह अतिथि भवन रुद्राभिषेक, सगाई जैसे धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के उद्देश्य से बनाया गया है, जिससे आसपास के लोग लाभान्वित हो सकेंगे। लोकार्पण के उपरांत विधायक ने ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार मिश्र को अतिथि भवन की चाभी सौंपी।

इस अवसर पर बैजनाथ सिंह, अरुण पटेल, जितेंद्र वर्मा, अनूप जायसवाल, संजय मौर्य, मनोज सिंह, ओंकार तिवारी, चंद्रशेखर सिंह, अरविंद चौधरी, धर्मेंद्र गुप्ता, इंद्रजीत भारती, अमित रावत, मनोज गुप्ता, संतोष कुशवाहा सहित तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24