महराजगंज
महराजगंज जनपद के सिसवा नगर पालिका परिषद के विकास कार्यों को लेकर अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने मुलाकात की। परी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सिसवा नगर पालिका परिषद के विकास कार्यों को लेकर अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने आज लखनऊ में प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान जायसवाल ने मंत्री शर्मा को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और सिसवा नगर पालिका परिषद में चल रहे विकास कार्यों से उन्हें अवगत कराया।
मुलाकात के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि जायसवाल ने नगर के भविष्य की विकास योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की और शासन से अपेक्षित सहयोग की मांग की। नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा ने सिसवा नगर पालिका परिषद के विकास के लिए शासन स्तर से हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस मुलाकात के समय मुन्ना गोद भी मौजूद रहे।
#गोरखपुर: सावन के पहले दिन सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना pic.twitter.com/NtvqhbQh2u
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 11, 2025























