गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने सुनी जनता की समस्याएं, जल्द निस्तारण के दिए निर्देश

गोरखपुर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आए फरियादियों की समस्याओं को सुना। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आए फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने एक-एक करके सभी की बात धैर्यपूर्वक सुनी और उनके त्वरित निस्तारण के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीएम योगी ने जनता दर्शन के दौरान आए सभी लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द और संतोषजनक समाधान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे थे, जिनमें भूमि विवाद, संपत्ति विवाद, रोजगार संबंधी मामले और अन्य व्यक्तिगत समस्याएं शामिल थीं। मुख्यमंत्री ने सभी को सुना और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.