महराजगंज:15 वर्षीय किशोर का पंखे से संदिग्ध परिस्थितियों लटका मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोल्हूई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बड़िहारी में आज सुबह एक हृदय विदारक घटना सामने आई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के कोल्हूई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बड़िहारी में आज सुबह एक हृदय विदारक घटना सामने आई। यहां 15 वर्षीय आस्कृत पुत्र विनोद वरुण का शव उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। यह घटना आज शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तब सामने आई, जब आस्कृत के माता-पिता ने उसे फंदे से लटकता देखा।

नवजीवन मिशन स्कूल में कक्षा 9 का छात्र आस्कृत अपने पिता और सौतेली मां के साथ रहता था। उसके दो भाई और एक बहन गोरखपुर में पढ़ाई करते हैं।

कोल्हूई थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और गहनता से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24