कुशीनगर में आवारा कुत्तों का बढ़ा आतंक,मासूम पर किया हमला

कुशीनगर

कुशीनगर में आवारा कुत्ते बच्चों की खुशियों में बन रहें बांधा, घर से बाहर निकलने पर लग रहा डर। एक मासूम पर कुत्तों के हमला करने के बाद अन्य बच्चों में दहशत। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

कुशीनगर जिले के कसया कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय नगर में गली के आवारा कुत्तों का कहर जारी है। कभी किसी को दौड़ा रहें तो कभी किसी पर आवारा कुत्ते जानलेवा हमला कर रहे है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता को मिली जानकारी अनुसार,कसया नगर में एक मासूम पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। उस 5 वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला करने के बाद उसे नोचने लगें। इतने में मासूम जोर-जोर से चिल्लाने लगा। मासूम के चिल्लाने की आवाज सुन एक महिला दौड़ते-भागते वहां पहुंची और कुत्तों को भगाकर उस बच्चे की जान बचा ली। हालांकि तब तक आवारा कुत्ते उस मासूम को नोचकर जख्मी कर चुके थे।

 

बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात यह है कि इलाज के बाद उस मासूम बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार आ गया है।

यह घटनाक्रम न केवल आवारा कुत्तों के आतंक मचाने तक ही सीमित है, बल्कि बच्चों के प्रति परिजनों की सुरक्षा और देखभाल की लापरवाही तक भी यह घटना विस्तृत है।
क्योंकि कुत्ते तो घर में घुसकर बच्चे पर हमला किए नहीं, फिर कैसे विश्वास करें कि परिजनों की पहली नजर उसकी भविष्य की लाठी पर रहती है?
यह घटनाक्रम कुत्तों की आतंक से लेकर बच्चों की परिजनों के प्रति सुरक्षा की सतर्कता में लापरवाही जैसे कई सवालों को समेटे हुए है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

अनूपशहर: विश्व नदी दिवस पर NCC कैडेट्स ने दिया स्वच्छ नदियों का संदेश, पोस्टर प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम,जेपी विद्या मंदिर में ‘पुनीत सागर अभियान’ के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम; चारुशी द्वितीय और राधिका ने हासिल किया तृतीय स्थान