महराजगंज: सावन मेले की तैयारियों का जायजा लेने पंचमुखी शिव मंदिर पहुंचे जिलाधिकारी संतोष शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल तहसील में स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर में 11 जुलाई से शुरू होने वाले सावन मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल तहसील में स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर में 11 जुलाई से शुरू होने वाले सावन मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज जिलाधिकारी संतोष शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने मंदिर का निरीक्षण कर इन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर विशेष ध्यान दिया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, साथ ही पूरे मंदिर परिसर में 28 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की जाएगी।

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए साफ-सफाई, बिजली, पानी और शौचालय की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने दुकानदारों और श्रद्धालुओं दोनों की सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए हैं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मंदिर में पूजन-अर्चन और जलाभिषेक भी किया। इस मौके पर एसडीएम निचलौल नन्द प्रकाश मौर्य, सीओ अनुज कुमार सिंह, नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल, बीडीओ शमा सिंह और ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेन्द्र मिश्र समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मंदिर के पुजारी ध्यानचंद गिरी, मुन्ना गिरी, हृदेशमणि त्रिपाठी, अवनेंद्र कुमार टेनी सत्यम और अन्य लोग भी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.