महराजगंज: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात बागापार-झनझनपुर मुख्य मार्ग पर पटेल ईंट उद्योग के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात बागापार-झनझनपुर मुख्य मार्ग पर पटेल ईंट उद्योग के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जनकर्ती के अनुसार बताते चले की दुर्घटना में प्रद्युम्न यादव (25), अमरजीत वर्मा (32), गुंजेश यादव (22) और निखिल यादव (24) घायल हुए थे। स्थानीय निवासियों और पुलिस की त्वरित मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने प्रद्युम्न यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अमरजीत वर्मा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य दो घायल, गुंजेश यादव और निखिल यादव का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

बागापार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया और मार्ग पर यातायात को सामान्य किया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और घायलों व मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.