देवरिया:जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की दरियादिली का वीडियो वायरल, दिव्यांग की मदद कर बटोरी सुर्खियां

देवरिया

उत्तर प्रदेश की तेज-तर्रार अधिकारियों में गिनी जाने वाली देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एक बार फिर चर्चा में हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश की तेज-तर्रार अधिकारियों में गिनी जाने वाली देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक दिव्यांग व्यक्ति की समस्या सुनकर उसकी मदद करती दिख रही हैं।

वायरल वीडियो में दिव्या मित्तल पलटू प्रसाद नामक एक नेत्रहीन दिव्यांग व्यक्ति की समस्या को धैर्यपूर्वक सुन रही हैं। बताया जा रहा है कि पलटू प्रसाद और उनके बेटे को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने में दिक्कत आ रही थी। डीएम ने उनकी पूरी समस्या सुनने के बाद तत्काल प्रभाव से अपनी स्कॉट गाड़ी से उन्हें और उनके बेटे को अस्पताल भिजवाया ताकि उनके प्रमाण पत्र बन सकें।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के इस मानवीय और संवेदनशील कार्य की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनकी यह पहल दर्शाती है कि वह न केवल प्रशासनिक रूप से सख्त हैं, बल्कि आम जनता, विशेषकर जरूरतमंदों की समस्याओं के प्रति भी पूरी तरह संवेदनशील हैं। यह घटना यूपी में अधिकारियों की संवेदनशीलता का एक सकारात्मक उदाहरण पेश करती है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.