सिद्धार्थनगर: कांग्रेस पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह,जनता के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के होटल सत्यम पैलेस में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद के होटल सत्यम पैलेस में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बस्ती के पूर्व विधायक अंबिका सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

समारोह की शुरुआत वंदे मातरम से हुई। मुख्य अतिथि अंबिका सिंह ने 45 जिला पदाधिकारियों को उनके मनोनयन पत्र सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह शपथ ग्रहण महज एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह जनता के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का आह्वान किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.