सिद्धार्थनगर:कपिलवस्तु में मोहर्रम और सुरक्षा को लेकर भारत-नेपाल के सुरक्षा बलों की समन्वय बैठक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में, थाना कपिलवस्तु पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने आज सीमा चौकी बजहा में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में, थाना कपिलवस्तु पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने आज सीमा चौकी बजहा में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल (APF) और नेपाल पुलिस के अधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी मोहर्रम त्यौहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति व सद्भाव बनाए रखने के लिए दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। अधिकारियों ने त्यौहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और सीमा पार अपराधों पर अंकुश लगाने के उपायों पर चर्चा की।

इस तरह की संयुक्त बैठकें दोनों देशों के सुरक्षा एजेंसियों के बीच सहयोग बढ़ाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाली किसी भी चुनौती से निपटने के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.