बलरामपुर : 24 घंटे में पुलिस ने चोरी के तीन आरोपी को किया गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर के पचपेड़वा पुलिस ने दावा किया है कि चोरी के मामले में संलिप्त तीन आरोपी को महज़ 24 घंटे में ही हिरासत में ले लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

जनपद बलरामपुर थाना पचपेड़वा पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि 24 घंटे के अंदर चोर के साथ चोरी किए गए सामान को भी बरामद कर लिया गया है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बृजानंद राय ने बताया कि तहरीर मिली थी 24 जून की रात बाउंड्री बांधकर चोर घर में घुस गए तथा सोना चांदी का जेवर व ₹13 हजार रुपया चुरा ले गए। तहरीर मिलते ही अभियोग पंजीकृत किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक बदरुद्दीन खां, उप निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल श्रीप्रकाश त्रिपाठी, फुल्लर प्रसाद, अरविंद कुमार की टीम बनाई गई।
उन्होंने बताया कि प्रकाश में आए अभियुक्तों को गलवारिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसमे सेमरहाना निवासी अल्ताफ पुत्र अब्दुल कलाम उर्फ चिनके, जुनैद पुत्र नियाज अहमद व गनवरिया निवासी अजमल पुत्र भुलाई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी के सोने के जेवरात व नगद रुपए बरामद हुए हैं।

पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए क्षेत्राधिकारी ने कहा कि चोर को 24 घंटे के अंदर टीम ने गिरफ्तार किया है और उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।

 

 

 

 

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.