महराजगंज : नेपाली बाइक पर लदी पांच बोरी खाद बरामद ,तीन नेपाली नागरिक गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जिले के ठूठीबारी में खाद की तस्करी रुकने का नहीं ले रहा नाम, किसान हो रहे परेशान, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी में आए दिन खाद की तस्करी का मामला सामने आ रहा है। शनिवार को ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने नेपाल में खाद की तस्करी का प्रयास नाकाम कर दिया। पुलिस ने तीन नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चार बोरी यूरिया और एक बोरी डीएपी खाद बरामद की गई है। साथ ही तीन नेपाली नंबर की मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।

ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी प्रणव कुमार ओझा के अनुसार, शनिवार को कांस्टेबल सुनील कुमार और कवि कुमार की टीम भरवलिया से झरही नदी बंधे के रास्ते चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तीन मोटरसाइकिलों पर खाद ले जाते हुए आरोपी पकड़े गए।

पकड़े गए आरोपियों में मनोज कुमार निवासी सरावल, गोबरहिया, जिला परासी, दुर्गविजय कुमार गौड़ निवासी सरावल, फूलवरिया, जिला नवलपरासी और शिवसागर यादव निवासी प्रतापपुर, परसा, जिला परासी शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ कस्टम अधिनियम की धारा 110 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद खाद और मोटरसाइकिलों को कस्टम कार्यालय ठूठीबारी भेज दिया गया है।

 

 

 

Voice of News 24