महराजगंज: स्थानांतरित जिलाधिकारी अनुनय झा का विदाई समारोह, सहयोगियों ने दी भावभीनी विदाई

महराजगंज

महराजगंज जनपद में आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक भावुक क्षण देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक भावुक क्षण देखने को मिला, जब स्थानांतरित जिलाधिकारी अनुनय झा को उनके सहयोगियों ने गरिमामय विदाई दी। अपने कार्यकाल के अंतिम दिन आयोजित इस समारोह में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

विदाई समारोह के दौरान सभी ने अनुनय झा के कार्यकाल की सराहना की और उन्हें एक कुशल, संवेदनशील तथा जनहितैषी प्रशासक बताया।

समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अनुनाद झा भावुक हो उठे। उन्होंने कहा, ” महराजगंज मेरे लिए सिर्फ एक कार्यस्थल नहीं, बल्कि एक परिवार जैसा बन गया था। यहां के लोगों और कर्मचारियों से जो स्नेह और सहयोग मिला, उसे मैं कभी नहीं भूलूंगा।”

अनुनय झा ने अपने सहयोगियों का आभार प्रकट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह के अंत में उन्हें स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.