महराजगंज
महराजगंज जनपद के नए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने गुरुवार शाम को अपना कार्यभार संभाल लिया।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने गुरुवार शाम को अपना कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका हार्दिक स्वागत किया।
इससे पहले श्री संतोष कुमार शर्मा अयोध्या नगर निगम में नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने पूर्व जिलाधिकारी अनुनाद झा का स्थान लिया है, जिनका तबादला हरदोई जिले के डीएम के रूप में किया गया है।
स्वागत समारोह में मुख्य विकास अधिकारी अनुराग जैन, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, उप जिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी समेत जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर अपनी शुभकामनाएं दीं और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यभार संभालने के बाद जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि जिले का सर्वांगीण विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा जाएगा और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























