महराजगंज: ठूठीबारी पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई चोरी की वारदात, एक आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने चन्दन नदी के तट पर बसे भरवलिया गांव में हुई चोरी के मामले को महज 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने चन्दन नदी के तट पर बसे भरवलिया गांव में हुई चोरी के मामले को महज 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि भरवलिया गांव की पूनम देवी ने मंगलवार को कोतवाली में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोर उनके घर से नकदी, जेवर, कपड़े और अनाज चुरा ले गए हैं।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएसबी रोड के पास से आरोपी सुनील साहनी उर्फ धोधे को गिरफ्तार किया। सुनील भरवलिया का ही रहने वाला है और उसके पिता का नाम विजयी है। पुलिस ने मौके से उसके कब्जे से 60 किलो चावल, 50 किलो गेहूं, एक साइकिल और 203 रुपए बरामद किए हैं।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय महाराजगंज भेज दिया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन थानाप्रभारी महेन्द्र मिश्रा ने तत्परता दिखाई। इस पूरी कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर दिनेश सिंह यादव, हेड कांस्टेबल माणिकचंद, कांस्टेबल अनूप यादव और मृत्युंजय तिवारी शामिल रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.