सिद्धार्थनगर:बांसी पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ० अभिषेक महाजन के निर्देशन में आज गुरुवार को थाना बांसी पुलिस टीम ने वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ० अभिषेक महाजन के निर्देशन में आज गुरुवार को थाना बांसी पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०सं० 75/2025, धारा 69, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

बांसी थाना पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा संख्या 75/2025 धारा 69, 351(3) के तहत वांछित अभियुक्त सुनील निषाद को रतनसेन डिग्री कॉलेज के सामने बांसी-इटवा मार्ग से गिरफ्तार किया। आरोपी सुभाषनगर (बेलबनवा) का रहने वाला है।

पुलिस ने अभियुक्त को रतनसेन डिग्री कॉलेज के सामने बांसी इटवा मार्ग से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के लिए रवाना कर दिया गया है।

गिरफ्तारी में उप निरीक्षक शम्स जावेद खान के नेतृत्व में कांस्टेबल पन्नेलाल गुप्ता और कांस्टेबल पवन कुमार की टीम शामिल रही। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी बांसी पवीन प्रकाश के निर्देशन में की गई।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.