सपा नेता विनय शंकर तिवारी को मिली जमानत, चिल्लूपार में समर्थकों का जश्न

ब्यूरो रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच से बड़ी राहत मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच से बड़ी राहत मिली है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज मामले में 7 अप्रैल से जेल में बंद तिवारी को गुरुवार को जमानत मिल गई।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले में ED ने आरोप लगाया है कि विनय शंकर तिवारी और उनके सहयोगी फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर बैंक ऑफ इंडिया के क्लस्टर से 754 करोड़ रुपए के लोन का दुरुपयोग किया।

जमानत की खबर फैलते ही चिल्लूपार में उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और ढोल-ताशे बजाकर जमकर जश्न मनाया। समर्थकों ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.