उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026: राज्य निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारियां, 67 जिलों में ई-टेंडर जारी

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में संभावित जनवरी-फरवरी 2026 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में संभावित जनवरी-फरवरी 2026 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन चुनावों को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक दलों की ताकत और लोकप्रियता की परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है।

प्रदेश में वर्तमान में 57,691 ग्राम पंचायतें, 826 विकास खंड (ब्लॉक) और 75 जिला पंचायतें हैं। आयोग ने मतदान के लिए आवश्यक मतपेटिकाओं की आपूर्ति हेतु 67 जिलों में ई-टेंडर जारी कर दिया है। इसके साथ ही, जिला प्रशासन को प्रारंभिक तैयारियों के लिए निर्देश भी दिए गए हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनावों को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए नई तकनीकों और व्यवस्थाओं को लागू करने की योजना बनाई है। खासतौर पर मतदान केंद्रों की सुरक्षा, मतदाता सूची का अद्यतन और बूथ लेवल मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

पंचायत चुनावों में बड़ी संख्या में सरपंच, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य चुने जाते हैं, इसलिए यह चुनाव राजनीतिक दलों के लिए ग्रामीण रणनीति तैयार करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होता है। आने वाले महीनों में आयोग चरणबद्ध तरीके से आरक्षण प्रक्रिया, नामांकन और मतदान तिथियों की घोषणा करेगा।

 

 

 Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.