गोंडा: पिपरा महिमा में मजार के पिलर उठाते समय मिट्टी दरकने से बड़ा हादसा, तीन की मौत

गोंडा

गोंडा जनपद के पिपरा महिमा स्थित मासूमे मिलत मजार पर आज एक दुखद घटना घटी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

गोंडा जनपद के पिपरा महिमा स्थित मासूमे मिलत मजार पर आज एक दुखद घटना घटी। मजार के दोनों साइड पिलर उठाने के लिए जेसीबी से खुदाई का कार्य चल रहा था, तभी अचानक मिट्टी दरक गई। इस हादसे में मिट्टी के टीले के नीचे दबकर छह लोग फंस गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दबे हुए लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार, पिपरा माहिम गांव में मजार के दोनों किनारों पर जेसीबी से खुदाई का काम चल रहा था। इस दौरान गांव के फरजान राजा (38), शकील मोहम्मद (50), फ़क़ीर मोहम्मद (20) और अशद (14) किनारे पर मौजूद थे, तभी अचानक मिट्टी धंस गई और ये चारों उसके नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू करते हुए मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल बलरामपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादुल्लाहनगर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने फरजान राजा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं, शकील मोहम्मद, अशद और फ़क़ीर मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया गया। शकील और अशद पिपरा माहिम के ही निवासी थे, जबकि फ़क़ीर मोहम्मद मनकापुर थाना क्षेत्र के रजवापुर का रहने वाला था।

छपिया के एसओ संजीव वर्मा ने बताया कि देर रात उन्हें घटना की सूचना मिली। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और उच्च अधिकारियों को भी इस दुखद घटना की जानकारी दे दी गई है।इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.