लखनऊ
उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बुधवार को एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बुधवार को एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला। राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से तीन प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
तबादला सूची
- विशाल पाण्डेय को बलरामपुर का अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) नियुक्त किया गया है।
- योगेश कुमार अब कानपुर कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) के पद पर अपनी सेवाएं देंगे।
- इन्दु सिद्धार्थ को मुजफ्फरनगर में ASP (क्राइम) के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में इन तबादलों को प्रशासनिक आवश्यकता बताया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अविलंब अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025


















