महराजगंज:जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक

महराजगंज

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक की। बैठक में बेसिक शिक्षा कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए उन्होंने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत शौचालयों की टाइलिंग और मल्टीपल हैंडवाश को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने वनटांगिया गांवों के सभी विद्यालयों में जुलाई तक सौर ऊर्जा प्लांट लगवाने और दिव्यांग-अनुकूल शौचालय बनवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कायाकल्प के कार्यों को मिशन मोड पर पूरा करने पर जोर दिया। मेंटर्स पर्यवेक्षण में अप्रैल माह में लक्ष्मीपुर, फरेंदा व मिठौरा और मई में निचलौल, महराजगंज व फरेंदा में शिक्षकों की उपस्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और उपस्थिति 90 प्रतिशत से अधिक सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

जिलाधिकारी ने बीएसए को डीटीएफ/बीटीएफ द्वारा विद्यालयों का शत-प्रतिशत निरीक्षण कराने और सभी विद्यालयों में समय पर पाठ्यपुस्तकों का वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सत्र शुरू होने से पहले परिषदीय विद्यालयों में भर्ती के लिए स्कूल चलो अभियान को मिशन मोड में चलाने का आह्वान किया और विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने के लिए सभी से मिलकर कार्य करने की अपील की।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी, जिला पूर्ति अधिकारी ए.पी. सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज कुमार अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.