परतावल का गौरव: राष्ट्रीय स्तर पर चमकी अलीजा परवीन, रोलर स्केटिंग में जीता गोल्ड मेडल; नगर पंचायत में हुआ जोरदार सम्मान

परतावल

महराजगंज जनपद के परतावल क्षेत्र की एक होनहार बेटी ने खेल जगत में राष्ट्रीय स्तर पर अपना और अपने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के परतावल क्षेत्र की एक होनहार बेटी ने खेल जगत में राष्ट्रीय स्तर पर अपना और अपने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गोवा में आयोजित हुई राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में परतावल की खिलाड़ी अलीजा परवीन अंसारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) पर कब्जा जमाया है। राष्ट्रीय स्तर पर इस बड़ी कामयाबी के साथ ही अलीजा का चयन अब आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है।

नगर पंचायत कार्यालय में मेडल और अंगवस्त्र देकर हुआ सम्मान

शुक्रवार को इस स्वर्णिम सफलता के बाद परतावल नगर पंचायत कार्यालय में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने संयुक्त रूप से अलीजा परवीन को मेडल पहनाकर, माल्यार्पण कर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनीं अलीजा

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण और कस्बाई अंचल से निकलकर राष्ट्रीय पटल पर स्वर्ण पदक जीतना अलीजा की कड़ी मेहनत और प्रतिभा का जीवंत प्रमाण है। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे महराजगंज जिले के लिए गौरव की बात है। अलीजा आज क्षेत्र के उन तमाम छात्र-छात्राओं और बच्चों के लिए एक रोल मॉडल व प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं जो खेल की दुनिया में अपना भविष्य तलाश रहे हैं।

इस गरिमामयी समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों और स्थानीय लोगों ने अलीजा को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारतीय तिरंगे का मान बढ़ाएंगी।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.