महराजगंज: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धमकी देने वाला आरोपी शाहिद अली गिरफ्तार, सिंदुरिया पुलिस को मिली सफलता

सिंदुरिया

महराजगंज जनपद में महिला सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत थाना सिंदुरिया पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में महिला सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत थाना सिंदुरिया पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में जान से मारने की धमकी देकर मुकरने वाले वांछित अभियुक्त को शुक्रवार को परसामीर निर्माणाधीन पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ था मुकदमा

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी (CO) सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई। विदित हो कि पीड़िता द्वारा  न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, महराजगंज के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसके आधार पर थाना सिंदुरिया में मु0अ0सं0 143/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं 69, 351(2), और 352 में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।

बयान और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर परसामीर पुल के पास से गिरफ्तारी

आरोप है कि अभियुक्त ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए और बाद में विवाह से साफ इंकार करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता का बयान  न्यायालय के समक्ष अंकित कराया। साक्ष्यों और न्यायालय में दर्ज बयानों के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाया और शुक्रवार को आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शाहिद अली (उम्र 21 वर्ष, शिक्षा 12वीं पास) पुत्र जलालुद्दीन निवासी: ग्राम मिठौरा, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध सिंदुरिया पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक विधिक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

सराहनीय कार्य करने वाली सिंदुरिया पुलिस टीम

विशाल कुमार शुक्ला (थानाध्यक्ष सिंदुरिया, महराजगंज),व0उ0नि0 योगेन्द्र कुमार,हे0का0 बृजेश यादव,का0 धर्मवीर सिंह,का0 कन्हैया वर्मा,का0 नितेश प्रसाद शामिल रहें।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.