महराजगंज: पोखरा सुंदरीकरण गेट हादसे में DM का बड़ा एक्शन; ग्राम प्रधान पर FIR, सचिव और इंजीनियर तत्काल प्रभाव से निलंबित

नौतनवा

महराजगंज जनपद के नौतनवा विकास खंड अंतर्गत शेष फरेंदा गांव में हुए दर्दनाक गेट हादसे को लेकर जिला प्रशासन ने बेहद सख्त और दंडात्मक कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवा विकास खंड अंतर्गत शेष फरेंदा गांव में हुए दर्दनाक गेट हादसे को लेकर जिला प्रशासन ने बेहद सख्त और दंडात्मक कार्रवाई की है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने भ्रष्टाचार और लापरवाही पर कड़ा हंटर चलाते हुए संबंधित ग्राम पंचायत सचिव और कंसल्टिंग इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, वहीं आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

जांच टीम की रिपोर्ट में ‘मानक विहीन’ कार्य की पुष्टि

विदित हो कि शेष फरेंदा गांव में पोखरा सुंदरीकरण के तहत बनवाए गए स्वागत गेट के अचानक भरभराकर गिरने से एक मासूम बच्चे की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई थी। इस संवेदनशील और हृदयविदारक घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने मामले की स्थलीय व तकनीकी जांच के लिए एक ‘स्पेशल टीम’ का गठन किया था। जांच टीम की विस्तृत रिपोर्ट में यह साफ हो गया कि सुंदरीकरण कार्य में सरकारी धन का बंदरबांट करते हुए पूरी तरह से मानक विहीन और गुणवत्ताहीन निर्माण कराया गया था, जिसके चलते यह बड़ा हादसा हुआ।

लापरवाहों में मचा हड़कंप

स्पेशल टीम की रिपोर्ट आते ही जिलाधिकारी ने जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत दोषियों पर सीधे गाज गिरा दी। इस बड़ी कार्रवाई के बाद महराजगंज के पंचायती राज विभाग और विकास कार्यों में हेराफेरी करने वाले ठेकेदारों व लापरवाह अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.