महराजगंज
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बेलावा चौराहे के पास आज एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बेलावा चौराहे के पास आज एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक काफी तेज गति से जा रही थी और अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों ने दोनों युवकों का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घायल युवकों की पहचान धानी बाजार के कानापार टोला निवासी अंश (पुत्र राजेश, आयु 14 वर्ष) और राज (पुत्र शंभू नाथ, आयु 18 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025





















