महराजगंज
महराजगंज जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5, पंतनगर निवासी सज्जन पुत्र सत्यनारायण ने कुछ युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5, पंतनगर निवासी सज्जन पुत्र सत्यनारायण ने कुछ युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सज्जन के अनुसार, वह हनुमानगढ़ी पर कसौधन बर्तन भंडार के सामने अंडे का ठेला लगाकर अपनी आजीविका चलाता है।
सज्जन ने बताया कि बीते 1 मई की सुबह कुछ दबंग युवकों ने उन्हें फोन करके कहा कि ‘मालिक’ बुला रहे हैं। जब सज्जन ने दुकान पर काम में व्यस्त होने के कारण उनकी बात को अनसुना कर दिया, तो ये युवक मोटरसाइकिल से उनके घर पहुंचे और उन्हें जबरदस्ती हनुमानगढ़ी ले गए।

पीड़ित के अनुसार, हनुमानगढ़ी पर वर्मा डॉक्टर की दुकान के सामने इन युवकों ने मोटरसाइकिल रोकी और अपने तीन अन्य साथियों – विकास, अर्जुन और मुरली को बुलाया। सज्जन का आरोप है कि ये सभी युवक पहले से ही योजना बनाकर तैयार थे और उन्होंने मिलकर उन्हें बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया, जिससे उन्हें कई गंभीर चोटें आईं।
सज्जन ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट करने वाले युवकों ने उन्हें शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज और सज्जन द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























