बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र के लुहारली टोल प्लाजा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने ईमानदारी की एक अनूठी मिसाल पेश की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र के लुहारली टोल प्लाजा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने ईमानदारी की एक अनूठी मिसाल पेश की है। टोल परिसर में रात के समय गिरी मिली एक पैंट को सुरक्षाकर्मियों ने उसके वास्तविक मालिक को ज्यों का त्यों लौटा दिया। यही नहीं, पैंट की जेब में रखे 2,500 रुपये नकद भी सुरक्षित रूप से मालिक के हवाले कर दिए गए।

जानकारी के अनुसार, बीती रात टोल प्लाजा परिसर में एक पैंट लावारिस हालत में गिरी हुई मिली थी। वहां ड्यूटी पर मुस्तैद सुरक्षाकर्मी मोहित और गजेंद्र ने पैंट को उठाकर सुरक्षित रख लिया। जब उन्होंने पैंट की जांच की, तो उसकी जेब से 2,500 रुपये नकद बरामद हुए। सुरक्षाकर्मियों ने ईमानदारी का परिचय देते हुए रकम को संभाल कर रखा और सुबह होते ही पैंट के मालिक की खोजबीन शुरू कर दी।
काफी प्रयास के बाद पैंट के वास्तविक मालिक की पहचान खैर निवासी नदीम के रूप में हुई। इसके बाद नदीम को टोल प्लाजा पर बुलाया गया और आवश्यक औपचारिकताएं व पहचान की पुष्टि करने के बाद उनकी पैंट व जेब में रखे पूरे 2,500 रुपये सकुशल सौंप दिए गए। सुरक्षाकर्मियों के इस सराहनीय कार्य पर टोल प्लाजा के मैनेजर रजनीकांत द्विवेदी ने मोहित और गजेंद्र की जमकर पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि ऐसे ईमानदारी के कार्य समाज में एक सकारात्मक संदेश देते हैं और लोगों का इंसानियत पर भरोसा मजबूत करते हैं।
बाढ़ से पहले प्रशासनिक सुस्ती पर बिफरे बैरिया विधायक, अधिकारियों को दी सीधी चेतावनीhttps://t.co/JuRHWp6bdP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 4, 2026












