बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कामयाबी! अहमदगढ़ पुलिस ने 5 दिन में किया चोरी का सनसनीखेज खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, बाल अपचारी हिरासत में

बुलंदशहर

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत अहमदगढ़ थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत अहमदगढ़ थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महज 5 दिनों के भीतर चोरी की एक वारदात का पर्दाफाश करते हुए 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के पास से शत-प्रतिशत चोरी के आभूषण भी बरामद कर लिए गए हैं।

ग्राम नगला जगत के पास से हुई गिरफ्तारी

मुखबिर की सटीक सूचना पर अहमदगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विशम्भर दयाल गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम नगला जगत के पास घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को दबोच लिया और एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की।

पड़ोस के ही घर को बनाया था निशाना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों ने बीते 29 जून  को अपने ही पड़ोस के एक मकान में चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित की तहरीर पर अहमदगढ़ थाने में मु0अ0सं0 206/26 धारा 305 (BNS) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई थी।

गिरफ्तार अभियुक्त और बरामदगी का विवरण हिमांशु पुत्र सुधीर (निवासी: ग्राम सतवरा, थाना अहमदगढ़, बुलंदशहर),लोकेश पुत्र सतीश (निवासी: ग्राम सतवरा, थाना अहमदगढ़, बुलंदशहर),बाल अपचारी: 01

आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी कड़े, एक नजरिया (सभी सफेद धातु/चांदी) और एक जोड़ी कान की बाली (पीली धातु/सोना) सकुशल बरामद कर ली गई है।

आरोपी भेजे गए जेल, टीम की सराहना

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर ली है। गिरफ्तार दोनों बालिग अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है, जबकि बाल अपचारी को बाल संप्रेक्षण गृह (जुवेनाइल होम) भेजा जा रहा है। इस त्वरित और सफल खुलासे के लिए क्षेत्र की जनता ने अहमदगढ़ पुलिस टीम की सराहना की है।

सफल कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम विशम्भर दयाल गंगवार (प्रभारी निरीक्षक, थाना अहमदगढ़),उ0नि0 अनिल कुमार,का0 संदीप कुमार,रि0का0 कुनाल, रि0का0 कौशल कुमार

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.